What Is Stock Market ? | शेयर बाजार क्या हैं ?
What Is Stock Market ? | शेयर बाजार क्या हैं ?
दोस्तों स्वागत हैं आपका क्योंकि आप कुछ नया सीखने के लिए हमारी इस पोस्ट पर आए हैं । जो कि हैं What is Stock Market या शेयर बाजार क्या हैं ?
दोस्तों आपने कभी ना कभी और कही ना कही किसी ना किसी को यह बात करते हुए तो सुना ही होगा । शेयर बाजार में उसने XYZ नाम के व्यक्ति ने इतने रुपए कमाए या फिर किसी ABC नाम के व्यक्ति ने इतने रुपए गवाएं । यहां तक कि लोगों ने शेयर बाजार को जुए का अड्डा भी बोलते हुए सुना होगा ।
हम आपको आज शेयर बाजार की कुछ सामान्य जानकारी देंगे जो की आपको शेयर बाजार के बारे में पता होनी चाहिए !
शेयर बाजार (Share Market) एक ऐसा बाजार होता है जहाँ पर अलग अलग कैटेगरी की कंपनी के शेयर ख़रीदे और बेचें जाते हैं। ये किसी भी दूसरे बाजार की तरह ही होता है। जहाँ पर जाकर लोग शेयर को खरीद और बेच सकते हैं। शुरुवात में इसका काम ऑफलाइन तक सीमित था । लेकिन आजकल की बढ़ती टेक्नोलॉजी ने इसे भी ऑनलाइन कर दिया हैं. जिससे आप घर बैठे बैठे अपने शेयर खरीद और बेच सकते हैं ।
- Stock Market वह जगह होती हैं जहाँ पर Shares, Debentures, Mutual Funds, Derivatives और अन्य Securities (प्रतिभूतियों) को ख़रीदा और बेचा जाता हैं। Shares को मुख्य रूप से Stock Exchange के माध्यम से ख़रीदा और बेचा जाता हैं ।
- भारत में BSE (Bombay Stock Exchange) और NSE (National Stock Exchange) दो मुख्य Stock Exchange हैं।
- Share का अर्थ होता हैं -“हिस्सा” और स्टॉक मार्केट की भाषा में “शेयर” का मतलब हैं- “कंपनियों में हिस्सा”। जब आप किसी कंपनी के शेयर खरीदते हैं तो कंपनी के हिस्सेदार बन जाते हैं। उदाहरण के लिए अगर किसी कंपनी ने कुल 10 लाख शेयर Issue किये हैं और आपने उसमें से 1 लाख Shares खरीद लिए हैं तो आप उस कंपनी के 10% हिस्सेदार बन जाते हैं। आप जब चाहें तब इन शेयर्स को स्टॉक मार्केट में बेच सकते हैं। क्योंकि शेयर बाजार खुलने के बाद खरीदी और बेचने का काम चालू हो जाता हैं !
Comments
Post a Comment